ब्रेस्ट कैंसर की वैक्सीन से मिली बड़ी सफलता, उम्मीदों से भी बेहतर नतीजे
ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। सबसे खतरनाक माने जाने वाले ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए एक प्रायोगिक वैक्सीन के छोटे ट्रायल में आशाजनक नतीजे देखने को मिले हैं।
यह प्रयोग ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पाए गए 18 नए मरीजों पर किया गया
एक रिपोर्ट के अनुसार यह प्रयोग ट्रिपल-निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पाए गए 18 नए मरीजों पर किया गया। इनमें कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। इन मरीजों को कीमोथेरेपी और उस ट्यूमर को हटाने वाली सर्जरी के बाद विशेषरूप से उनके लिए बनाई गई वैक्सीन की तीन खुराक दी गईं। तीन वर्ष बाद इनमें से 16 मरीजों का कैंसर खत्म हो गया।
आधे मरीजों की तीन वर्ष में कैंसरमुक्त होने की उम्मीद
हालांकि, शोधकर्ताओं ने माना कि केवल मानक देखभाल के जरिये ही आधे मरीजों की तीन वर्ष में कैंसरमुक्त होने की उम्मीद थी। यह वैक्सीन इस तरह डिजाइन की गई थी कि वो मरीज के ट्यूमर (नियोएंटीजेंस) के मुख्य जीन म्यूटेशन को निशाना बनाए।
इस वैक्सीन को इस तरह भी डिजाइन किया गया था कि वो मरीज के इम्यून सेल्स को इस तरह प्रशिक्षित करे ताकि वो इन म्यूटेशन को लेने वाली किसी भी सेल की पहचान करके उस पर हमला कर दे।
वैसे नतीजे हमारी उम्मीदों से बेहतर हैं
इस ट्रायल की अगुवाई करने वाले वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉ ने कहा कि इस तरह के छोटे और कम समय वाले अध्ययन वैक्सीन के असर का नहीं बल्कि सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। वैसे नतीजे हमारी उम्मीदों से बेहतर हैं।
क्या है सर्वाइकल कैंसर
सर्वाइकल कैंसर इस गंभीर बीमारी का एक घातक प्रकार है। आमतौर पर सर्वाइकल, ओवेरियन, यूट्रस, वजाइनल और वल्वा कैंसर महिलाओं के रीप्रोडक्टिव ऑर्गन को प्रभावित करते हैं। सर्वाइकल कैंसर इन्हीं में से एक है, जो सर्विक्स में शुरू होता है, इसलिए इसी नाम से जाना जाता है। सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) नाम के वायरस के कारण होता है। एचपीवी से संक्रमित सभी महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का खतरा होता है।
सर्वाइकल कैंसर से कैसे बचें
सर्वाइकल कैंसर से बचने का सबसे असरदार तरीका है, यौन रूप से सक्रिय होने से पहले, आमतौर पर किशोरावस्था के दौरान, पुरुषों और महिलाओं दोनों को एचपीवी वैक्सीन लगवाना।
कैंसर का कारण बनने वाले एचपीवी को फैलने से रोकने के लिए जरूरी है कि आप सुरक्षित यौन संबंध बनाएं। आप इसके लिए कंडोम या डेंटल डैम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नियमित रूप से पैप स्मीयर टेस्ट आदि करवाते रहें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान