नवरात्रि पर्व : भैंसवा माता सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी सिंह ने लिया जायजा
नवरात्रि पर्व : भैंसवा माता सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी सिंह ने लिया जायजा
नगर के देवी पांडालों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, बढ़ाई चौकसी
सारंगपुर
नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र प्रसिद्ध शक्तिपीठ बिजासन भैंसवा माता मंदिर सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम पुलिस एसडीओपी अरविंद सिंह ने पुलिस थाना प्रभारियों के साथ मिलकर अंचल व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ने अंचल के साथ शहर के आबादी और भीड़भाड़ वाले बाजारों में गश्त की। उन्होंने जनपद अध्यक्ष देव नागर, एवं भैंसवा माता लोगों से बातचीत करके विभिन्न जानकारियाँ इकट्ठा की और यह सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई, ताकि सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया। श्रीसिंह ने पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। बता दे की नवरात्रि पर्व पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया है, ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। नगर के प्रमुख चौराहे से बिजासन देवी मंदिर तक के मार्ग पर चलने वाले सभी प्रमुख पंडालों की निगरानी की गई।
बढ़ाई पेट्रोलिंग, बनी रहेगी चौकसी
गुरुवार को रोजाना होने वाली पेट्रोलिंग व्यवस्था बड़ा कर, नवरात्र पर्व में शहर की बहन और बेटियां सुरक्षित रहें और पूजा-पाठ को निसंकोच होकर कर सकें। इसके लिए का पहरा बना हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा शहर के गली से लेकर चौक चौराहे तक गश्त करती रही। टिआई ने खुद मोर्चा संभाला है। पुलिस के गश्त से आमजनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है।
पुलिस बल के साथ किया गश्त :
बता दे की नवरात्र पर्व के शुभारंभ होते ही नगर में सुरक्षा व्यवस्था का ढांचा थाना प्रभारी हाड़ा ने खींच दिया है। नगर की बहन बेटियां अपने घर से निकलकर सुरक्षित मंदिर पहुंचे और पूजा पाठ करें। इसके लिए रोजाना पुलिस गश्त जारी रखा जाएगा। गश्त की कमान पुलिस अधिकारी खुद संभाले रहे।
यातायात पर विशेष ध्यान :
जानकारी मिली है की इस वर्ष नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की संभावना के मद्देनज़र, प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और पूजा पंडालों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। पुलिस की इस सक्रियता ने शहरवासियों में सुरक्षा का अहसास बढ़ाया है, जिससे नवरात्रि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
कहा- बहन-बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करें :
पुलिस ने शहर के देवी पंडाल, प्रमुख चौराहा समेत अन्य चौक चौराहों पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। टिआई हाड़ा ने कहा कि जनता में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए गश्त किया गया है। नवरात्र पर्व में शहर की बहन बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके, इसके लिए पुलिस सदैव सुरक्षा में तत्पर है।
निगरानी की जाएगी
नवरात्रि पर्व, विजयदशमी पर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों को रोजाना पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है। साथ ही पुलिस द्वारा शहर सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों पर निगरानी रखी जा रही है।
अरविंद सिंह पुलिस एसडीओपी सारंगपुर

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान