कोल्लम में हैवानियत: पति ने पत्नी को कार में जलाया जिंदा
कोल्लम। केरल के कोल्लम शहर में एक हैरान कर कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा कार में जला दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में आग लगा दिए जाने से मंगलवार देर शाम पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पति ने उस कार में लगा दी जिसमें उसकी 44 वर्षीय पत्नी एक व्यक्ति के साथ जा रही थी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि पद्मराजन नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक अन्य वाहन से अपनी पत्नी की कार का पीछा किया और रात करीब नौ बजे कोल्लम सिटी ईस्ट पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत चेम्मामुक्कू में उनकी कार को रोका।
कार में सवार महिला और एक व्यक्ति आग में झुलसे
उसने बताया कि पद्मराजन ने कथित तौर पर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे उसकी पत्नी अनिला कार के अंदर ही फंसी रही और आग में झुलस गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कार सवार सहयात्री भी झुलस गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पद्मराजन को कोल्लम ईस्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई