फारूक अब्दुल्ला पर हमला: उमर ने साझा की सुरक्षा की जानकारी
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर रात गोलिया बरसाई गईं। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। उनके बेटे और सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह रहमदिल है। मेरे पिता बहुत बड़े खतरे से बचे हैं। अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना पता चला है कि एक शख्स ने बहुत करीब से फारुक अब्दुल्ला पर गोलिया चलाई। क्लोज प्रोटेक्शन टीम की सतर्कता की वजह से गोली का रुख मोड़ दिया गया और हत्या की कोशिश नाकाम हो गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ओरापी कमल सिंह जम्वाल तुरंत पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेड प्लस और एनएसजी सुरक्षा में रहने वाले पूर्व सीएम के इतने करीब कोई व्यक्ति आखिर कैसे पहुंचा। बता दें फारूक अब्दुल्ला बुधवार रात को जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति फारूक अब्दुल्ला के बहुत करीब जाकर गोली चला दी, लेकिन गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। गोलीबारी में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को भी छर्रे लगे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अब इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कमल सिंह जम्वाल खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार