गाजियाबाद से हुआ गिरफ्तारी, CM को दी गई धमकी पर बड़ा खुलासा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में कॉल की थी. पुलिस को शक है कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. इसलिए पुलिस इस मामले को लेकर बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी गाजियाबाद पुलिस थाने में 112 नबंर पर कॉल कर दी गई थी. धमकी देने के बाद कॉलर ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस दोनों लगातार कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही थी.
शराब के नशे में की कॉल
आरोपी का कहना है कि जब उसने यह कॉल की तब वह शराब के नशे में था. उसने कहा कि इस कॉल के बारे में मुझे कुछ नहीं पता. पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ने LLB की पढ़ाई की है. पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान है. इसी परेशानी की वजह से उसे शराब की लत लग गई. यही कारण था कि उसने शराब पीकर दिल्ली की सीएम को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी.
गुमराह करने की कर रहा है कोशिश
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कई फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं. जिससे पता चलता है कि मामला गंभीर है. पुलिस का कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी तरह नहीं हो जाती, तब तक पुलिस आरोपी की बात पर भरोसा नही कर सकती. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आरोपी गुमराह करने की कोशिश कर रहा हो.
पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की कॉल आने से कुछ दिन पहले एक और धमकी भरा ई-मेल आया था, जिसमें उद्योग भवन और निर्माण भवन को बम से उड़ाने को लेकर धमकी दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस प्रसाशन काफी सतर्क हो गया था.

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स