अखनूर में सेना की व्हाइट नाइट कोर ने तीन आंतकियों को मौत की नींद सुलाया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अखनूर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास करीब 24 घंटे से अधिक समय तक आतंकवादियों के खिलाफ चले अभियान में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अखनूर ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया,“ राउंड-द-क्लॉक सर्विलांस के बाद मंगलवार सुबह भीषण गोलीबारी हुई, जिसके कारण हमारे बलों को महत्वपूर्ण जीत मिली और मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी मारे गये। आतंकवादियों के एक समूह ने भट्टल इलाके में एलओसी के पास मंदिर के करीब एक एम्बुलेंस को निशाना बनाकर सेना के काफिले पर गोलीबारी की, जिसके बाद विशेष बलों, पुलिस और सेना ने अभियान ‘असन’ शुरू किया।
कुत्ते फैंटम ने भी अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के विशेषज्ञ कुत्ते फैंटम ने भी अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, हम अपने सच्चे नायक एक बहादुर सेना के कुत्ते, फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। जब हमारे सैनिक फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुँच रहे थे, तब फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी का सामना किया, जिससे फैंटम को घातक चोटें आईं। उसके साहस, निष्ठा और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।जम्मू-कश्मीर में बीते दो सप्ताह में सात हमले हुए हैं। इसमें दो सैनिक शहीद होने के साथ ही 13 लोगों की मौत हो गयी। हमलों के बाद जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ और राजौरी सहित जम्मू के सीमावर्ती जिलों के लिए पहले से ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर संभाग के सभी जिलों की सुरक्षा स्थिति और विकास पहलुओं पर श्रीनगर में समीक्षा बैठक की।

मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ