लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु और निशानेबाजों पर टिकी हैं सभी की नजरें
लवलीना ने टोक्यो 2020 में 69 किग्रा में कांस्य पदक जीता था, लेकिन अब वह पेरिस 2024 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। आपको बता दें कि 69 किग्रा अब ओलंपिक भार वर्ग का हिस्सा नहीं है। लवलीना एकमात्र वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज के रूप में पेरिस 2024 में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और दोपहर 3:50 बजे राउंड ऑफ 32 मुकाबले में नॉर्वे की सुन्नीवा हॉफस्टेड का सामना करेंगी। निशांत देव (पुरुष 71 किग्रा) अपने शुरुआती मुकाबले में इक्वाडोर के जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो से मुकाबला करेंगे। पेरिस 2024 में पीवी सिंधु के लिए यह आखिरी आसान मुकाबला हो सकता है। राउंड ऑफ 16 में उनका सामना पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की 9वीं रैंक पर काबिज़ हे बिंग जिओ से होगा और इसके बाद उनकी चुनौती और मुश्किल हो जाएगी। पुरुष एकल की बैडमिंटन रैंकिंग में 18वें स्थान पर मौजूद लक्ष्य सेन का भी दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से कड़ा मुकाबला होगा। 13वीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणॉय के लिए पुरुष एकल ग्रुप K में दुनिया के 70वें नंबर के ले डुक फाट के खिलाफ आसान मुकाबला होगा, लेकिन नॉकआउट में आगे बढ़ने के लिए उन्हें भी जीत की जरूरत है।
पिछले साल एशियाई खेलों में सबसे सफल भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर हमवतन स्वप्निल कुसाले के साथ पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के क्वालीफाइंग दौर में हिस्सा लेंगे। चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय राउंड ऑफ 64 में प्रतिस्पर्धा करेंगे और तीरंदाजी में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश करेंगे। महिलाओं की प्रतियोगिता में दीपिका का मुकाबला दोपहर 3:56 बजे एस्टोनिया की रीना परनाट से होगा, जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता में तरुणदीप का मुकाबला रात 9:28 बजे ग्रेट ब्रिटेन के टॉम हॉल से होगा। मनिका बत्रा, जो सोमवार को ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं, वह महिला एकल में क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी। उनके प्रतिद्वंद्वी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा