अब पारंपरिक शादी करेंगे आदर जैन और अलेखा आडवाणी
मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन और उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी ने पूर्व में गोवा में क्रिश्चियन वेडिंग की थी, लेकिन अब वे एक बार फिर परिवार और परंपराओं के साथ विवाह के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, और मेहंदी फंक्शन में कपूर खानदान के कई सदस्य शामिल हुए। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर समेत पूरा परिवार इस खास मौके का हिस्सा बना। खास बात यह रही कि शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और करण कपूर भी फंक्शन में नजर आए, जो आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उनके साथ जहान कपूर भी इस खुशी में शरीक हुए। शशि कपूर के परिवार को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर उनके प्रति खास उत्साह देखने को मिला। इससे पहले रणधीर कपूर के बर्थडे पर भी करण कपूर और कुणाल कपूर को नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए थे, जिसके बाद करण कपूर चर्चा में आ गए। एक बार फिर कपूर परिवार के समारोह में उनकी मौजूदगी ने फैंस को शशि कपूर की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर लोग करण कपूर की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें आज भी उतना ही यंग और चार्मिंग बता रहे हैं, जितने वह पहले थे। करण कपूर को उनके फैंस बॉम्बे डाइंग मैन के नाम से भी जानते हैं।
उन्होंने इस कंपनी के एड फिल्म में काम किया था, जिससे वे काफी मशहूर हुए थे। हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में शशि कपूर के दोनों बेटे, कुणाल कपूर और करण कपूर, ज्यादा सफल नहीं हो पाए। कुणाल कपूर ने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादा पहचान नहीं मिली। वहीं, करण कपूर ने भी एक्टिंग में हाथ आजमाया, लेकिन बाद में उन्होंने यूके में जाकर फोटोग्राफी को अपना करियर बना लिया। वह अब लंदन में अपनी खुद की फोटोग्राफी कंपनी चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से