*बढ़ी बीमा राशि कम करने हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित* निशुल्क बीमा की मांग पुनः दोहराई...!!
पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाय...!

भोपाल / 18 सितंबर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश पर संगठन ने आज प्रदेश मुख्यालय पर जनसंम्पर्क आयुक्त डा. सुदाम खाड़े के माध्यम से पूर्व वरिष्ठ मुख्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साथी रिजवान अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया । विगत दिवस मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर  घोषणा की है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। साथ ही पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 की गई है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने  श्रमजीवी पत्रकारों का पांच लाख का बीमा निशुल्क किये जाने की मांग दोहराई है । साथ ही चर्चा के दौरान संघ ने पत्रकारों और उनके परिजनों को आयुष्मान योजना में जोड़ने का भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। इस अवसर पर  साथी सिद्दीक़ी सहित प्रदेश  कार्यकारी अध्यक्ष दिलीपसिंह भदौरिया प्रदेश कोषाध्यक्ष साथी शिशुपालसिंह तोमर ,  सदस्यता अभियान एवम् सदस्यता छानबीन समिति के संयोजक साथी सरल भदौरिया , पूर्व संभागीय अध्यक्ष साथी धर्मेंद्र ठाकुर ,साथी ज़ुबैर कुरैशी ,प्रदेश सचिव साथी दया प्रसाद , संभागीय अध्यक्ष साथी आलोक गुप्ता, साथी गणेश तिवारी एवम् वरिष्ठ पत्रकार साथी संजय सिसोदिया शामिल थे ।