ठग ने 135 साल पुरानी चर्च बेची
जालंधर । पंजाब के जालंधर के सबसे पुराने चर्च में से एक को लुधियाना के नटवर लाल ने बेच दिया। चर्च को जमीन दिलाने के बदले आरोपी ने करीब 5 करोड़ रुपए भी लिए। इस बात का पता चलने पर लोगों ने देर रात हंगामा किया। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने उक्त रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस बात को लेकर जालंधर के मिशन कंपाउंड स्थित गोलकनाथ चर्च के बाहर जमकर हंगामा हुआ। लेकिन पुलिस ने किसी मामले को शांत कराया।
लुधियाना के ईसा नगर के रहने वाले नटवर लाल जॉर्डन मसीह ने 5 करोड़ रुपए जमा कराकर जालंधर के मिशन कंपाउंड स्थित 135 साल पुराने गोलकनाथ चर्च का सौदा किया था। 2 दिन बाद चर्च की जमीन की रजिस्ट्री होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिल गई। ट्रस्ट सचिव अमित के. प्रकाश ने कहा- पिछले मंगलवार को उन्हें पता चला कि जालंधर के आदर्श नगर स्थित ऐतिहासिक गोलकनाथ चर्च दो दिन में पंजीकृत होने जा रहा है। उन्हें चर्च की 24 कनाल से अधिक जमीन के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपए के स्टेटमेंट की कॉपी मिली।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा