जनसुनवाई में सभी विभाग प्रमुख मौजूद रह कर सुनें आवदकों की समस्याएं – कलेक्टर करंट लगने से पुत्र की मृत्यु होने पर प्रेमसिंह को मिली पांच हजार रूपये की तात्कालिक सहायता
जनसुनवाई में सभी विभाग प्रमुख मौजूद रह कर सुनें आवदकों की समस्याएं
– कलेक्टर
करंट लगने से पुत्र की मृत्यु होने पर प्रेमसिंह को मिली पांच हजार रूपये की तात्कालिक सहायता
राजगढ।
आमजन की समस्याओं के निराकरण के उददेश्य से मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं एवं समय-सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौजूद रहकर आवेदकों की समस्याएं सुने एवं उनका उचित निराकरण करें। जनसुनवाई में अधीनस्थ अमले को न भेजें। 
जनसुनवाई में तहसील राजगढ के ग्राम कोयला निवासी प्रेमसिंह ने बताया की उनके पुत्र की बिजली के करंट लगने से मृत्यु हो गई है एवं उनके जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है। कलेक्टर द्वारा प्रेमसिंह को रेडक्रास से पांच हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राशि का चैक प्रदान किया। तहसील जीरापुर की ग्राम ब्राहण गांव निवासी आवेदिका बाली बाई ने कुछ लोगों द्वारा उनकी फसल को नुकसान पहुंचाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। जिस पर तत्काल कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील पचोर के ग्राम हालुहेडी निवासी राहूल सिंह को शासकीय योजना अंतर्गत कुआं खुदाई की राशि नहीं मिलने की शिकायत पर भी आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए। जिला पंचायत के पूर्व सहायक परियोजना अधिकारी बी.पी. वर्मा ने अपने वेतन निर्धारण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिसके निराकरण हेतु विभागीय अधिकरियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए। इस दौरान आवेदकों से 33 आवेदन प्राप्त हुए। समस्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया। जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

छत्तीसगढ़ में आरएसएस के 100 वर्ष: फिल्म ‘शतक’ को मिला टैक्स फ्री दर्जा
फिर से सत्ता में लौटने के लिए ममता ने साध लिए युवा और महिला वोटर......दो योजनाएं बनेगी चुनाव में गेंमचेंजर
तीखी नोकझोंक के बाद समय से पहले खत्म हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र
अमेरिका की रिपोर्ट ने बढ़ाया ‘आतंकिस्तान’ का खतरा, पाकिस्तान पर पड़ेगा असर
होटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर
मुझसे नाराज थीं प्रियंका...जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है
शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तंज: सिर्फ विलाप कर रही है