जनसुनवाई में सुलझी आवेदकों की समस्याएं । दो महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता ।
जनसुनवाई में सुलझी आवेदकों की समस्याएं । दो महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता ।
राजगढ //
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 22 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम जूनापानी निवासी राधा भिलाला ने बताया कि सोयाबीन काटने ऑटो से मजदूरी करने जा रहे मेरे पति राकेश भिलाला की ऑटो से गिर जाने से मृत्यु हो गई। मेरी 14 माह की पुत्री हे हमारी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पालन पोषाण में कठिनाई आ रही है। कलेक्टर द्वारा राधा को सहानुभूति पूर्वक सुनकर 10 हजार रूपय की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महीप किशोर तेजस्वी, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मण्डराह मौजूद रहे।
जनसुनवाई में कोलूखेडी निवासी सु्गन बाई ने बताया कि 10 साल पहले मेरे पति की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी मेरे दो लडके है मेरी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर चलाने में परेशानी हो रही है कलेक्टर द्वारा आवेदक सुगन बाई को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कि गई। जनसुनवाई में ग्राम परसूखेडी निवासी लाडसिंह ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित परसूखेडी से खाद, बीज, केसीसी का लेन देन मेरे द्वारा किया जाता है। जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजगढ द्वारा खाद, बीज, केसीसी, की बकाया राशि जमा करने हेतु नोटिस दिया गया जबकि आवेदक का कोई बकाया नहीं है। कलेक्टर द्वारा प्रबंधक सीसीबी राजगढ को आवेदक की समस्या के निराकरण हेतु जांच करने निर्देशित किया गया। राजगढ निवासी रिना बामनिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर एसडीयू वार्ड में आया के पद पर कार्यरत थी। मुझे कार्य के दौरान स्टॉफ नर्स प्रभारी सिगमा कम्पनी मैनेजर एवं समस्त सर्पोट स्टॉफ द्वारा प्रताडित, झुटे आरोप लगाकर परेशान किया गया। कलेक्टर द्वारा आवेदक के निराकरण हेतु सीएमएचओ राजगढ को जांच हेतु निर्देशित किया गया।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान