पाकिस्तान में विस्फोट से 7 की मौत, 23 घायल
लाहौर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हुए। मरने वालों में 5 बच्चे समेत एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। ब्लास्ट के लिए एक मोटरसाइकिल पर रिमोट कंट्रोल्ड आईईडी बम लगाया गया था। यह ब्लास्ट मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक पर कन्या माध्यमिक विद्यालय के पास हुआ। स्थानीय पुलिस अधीक्षक रहमत उल्लाह ने बताया कि इस हमले का निशाना वह पुलिस वैन थी, जो पोलियो टीकाकरण टीम को लेने जा रही थी। एक अन्य पुलिस अधिकारी अब्दुल फतह ने एएफपी न्यूज एजेंसी को बताया कि ब्लास्ट में एक पुलिसकर्मी और एक दुकानदार की भी मौत हो गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर जांच के लिए अधिकारी पहुंचे। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगाटी ने इस ब्लास्ट की निंदा करते हुए इसे अमानवीय करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, हम मासूम बच्चों और नागरिकों की हत्या का बदला लेंगे। इसके अलावा उन्होंने नागरिकों से आतंकवादियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। धमाके के बाद, क्वेटा के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू की गई है। इसमें कहा गया कि सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य चिकित्सा स्टाफ को तुरंत बुलाया गया है। हमले को लेकर किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि बलूच और तालिबानी मिलिटेंट इस प्रांत में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहते हैं।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?