₹2929 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में अनिल अंबानी से लगातार पूछताछ
नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी शुक्रवार को ₹2,929.05 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी वह जांच अधिकारी के सामने पेश हुए थे, जहां उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) और अनिल अंबानी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। यह एफआईआर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी, जो 11 बैंकों के कंसोर्टियम का लीड बैंक है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के मुताबिक, 2013 से 2017 के बीच लोन की रकम का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग और हेरफेर किया गया। फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में आरोप है कि समूह की विभिन्न कंपनियों के बीच जटिल और आपस में जुड़े लेन-देन के जरिए फंड डायवर्ट किए गए, जिससे एसबीआई को ₹2,929.05 करोड़ का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर 17 सरकारी बैंकों का एक्सपोजर ₹19,694.33 करोड़ बताया गया है।
किन-किन बैंकों ने की शिकायत?
सीबीआई के अनुसार, इस मामले में बाद में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई बैंकों से भी अलग-अलग शिकायतें मिली हैं।
इसके अलावा:
- 25 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा (जिसमें देना बैंक और विजया बैंक का एक्सपोजर शामिल है) की शिकायत पर एक और केस दर्ज हुआ।
- 5 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक (जिसमें यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का एक्सपोजर शामिल है) की शिकायत के आधार पर एक अन्य मामला दर्ज किया गया।
सीबीआई की कार्रवाई
सीबीआई ने मुंबई की विशेष अदालत से सर्च वारंट लेकर 23 अगस्त 2025 को रिलायंस कम्युनिकेशंस के दो दफ्तरों और अनिल अंबानी के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी