MP के विकास को बढ़ावा देने दावोस जाएंगे CM मोहन यादव, राज्य के लिए निवेश को बढ़ावा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ल्ड इकोनॉनिक फोरम में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे. इस फोरम का आयोजन 19 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. इस इंटरनेशनल सम्मेलन में सीएम दुनियाभर से आए बिजनेसमैन, निवेशक और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे |
चर्चा के लिए साझा मंच
यह मीटिंग तेजी से बदलते भू-आर्थिक और भू-राजनीतिक माहौल में होगी. जिसमें बिजनेस और सरकार के नेताओं को नई अनिश्चितताओं से निपटना होगा और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए नए तरीके खोजने होंगे | पब्लिक-प्राइवेट बातचीत ज्यादा लचीलेपन के लिए जरूरी है, इसलिए सालाना मीटिंग में प्रमुख सरकारें, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और ग्लोबल कंपनियां इसके साथ ही संबंधित सिविल सोसायटी और शैक्षणिक संस्थान एक साथ आएंगे |
उच्च स्तरीय दल भी दावोस जाएगा
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को आमंत्रित किया है. सीएम के साथ राज्य सरकार का एक उच्च स्तरीय अधिकारी दल भी दावोस जाएगा. डेलीगेशन में सचिवालय, उद्योग, एनर्जी, टेक्नोलॉजी एजुकेशन विभाग के सीनियर अधिकारी और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी शामिल रहेंगे. सरकार का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से एमपी को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र परऔर मजबूत करना है |
क्या वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) एक इंटरनेशनल नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है. इसकी स्थापना साल 1971 में क्लॉस श्वाब ने की थी. ये मंच व्यापार, राजनीति, शिक्षा और समाज के नेताओं को एक साथ लाता है, ताकि वैश्विक, क्षेत्रीय और औद्योगिक मुद्दों पर चर्चा की जा सके और दुनिया की स्थिति में सुधार के लिए साझेदारी की जा सके, जिसकी वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में होती है, जिसे ‘दावोस शिखर सम्मेलन’ भी कहते हैं।

‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान