रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर अवैध रूप से भेजे गए 45 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया
नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर अवैध रूप से भेजे गए 45 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें रूसी सेना से मुक्त कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि युद्ध क्षेत्र में अभी भी 50 भारतीय नागरिक मौजूद हैं और उन्हें भी सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इन भारतीय नागरिकों की रिहाई और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में मास्को यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आश्वासन दिया था कि रूस में गलत तरीके से भर्ती किए गए सभी भारतीय नागरिकों को युद्ध के मोर्चे से हटाकर मुक्त कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के बाद अब रूसी सेना में अवैध रूप से शामिल किए गए भारतीयों की रिहाई शुरू हो चुकी है।
रूस ने माना है कि कुछ भारतीय नागरिकों को गुमराह करके सेना में भर्ती कर युद्ध क्षेत्र में भेजा गया था। भारत सरकार की इस दिशा में लगातार कोशिशों के बाद अब उन्हें छुड़ाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जो भी भारतीय नागरिक अभी युद्ध क्षेत्र में हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष में कम से कम चार भारतीय मारे भी गए हैं।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे