PM मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत से बनेगा ‘ग्लोबल ग्रीन ड्राइव’
व्यापार: अमेरिका के 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी और मेक इन इंडिया की जोरदार वकालत की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की मेक इन इंडिया पहल ने वैश्विक एवं घरेलू दोनों विनिर्माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। दुनिया अब भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन चलाएगी। देश में बने ई-वाहनों का 100 देशों में निर्यात किया जाएगा।
गुजरात के हंसलपुर विनिर्माण संयंत्र से मारुति सुजुकी के पहले ई-वाहन ई-विटारा को मंगलवार को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, यह गाड़ी पूरी तरह से भारत में ही बनी है। इससे मेक इन इंडिया यात्रा में नया अध्याय जुड़ गया है। पीएम मोदी ने नागरिकों से सिर्फ स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आग्रह करते हुए कहा, स्वदेशी हर किसी के जीवन का मंत्र होना चाहिए। आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहे देश में इससे रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।
स्वदेशी की मेरी परिभाषा : पैसा कोई लगाए, काम भारतीय करें
पीएम मोदी ने कहा, स्वदेशी की मेरी परिभाषा है कि पैसा कोई भी लगाए, पर काम भारतीय करें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि निवेश कौन करता है। खास बात यह है कि उत्पाद बनाने में भारतीयों की मेहनत हो। इस तरह मारुति सुजुकी भी स्वदेशी कंपनी है। पीएम ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन में 500%, मोबाइल उत्पादन में 2,700% व रक्षा उत्पादन में 200% की वृद्धि हुई है।
हमारे पास लोकतंत्र की ताकत, कुशल कार्यबल
पीएम मोदी ने कहा, भारत के पास लोकतंत्र की ताकत, जनसांख्यिकी का लाभ और कुशल कार्यबल का बड़ा भंडार है। मोदी ने कहा, आज सुजुकी भारत में विनिर्माण कर रही है और यहां बनाई कारों का निर्यात जापान को किया जा रहा है। यह न सिर्फ भारत-जापान के संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि देश पर दुनिया के विश्वास को भी दर्शाता है। पीएम ने लिथियम आयन बैटरी विनिर्माण संयंत्र का भी उद्घाटन किया।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने