शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, कुंअरपुर से ₹56 हजार की खेप बरामद
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले पाटन क्षेत्र के कुंअरपुर गांव से अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां एक युवक अपने ही घर के आंगन और बाड़े का इस्तेमाल अवैध रूप से शराब बेचने के लिए कर रहा था. इलाके में खुद को 'शराब किंग' समझने वाले इस आरोपी के ठिकाने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से अचानक छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाड़े में रखी पन्नी और चादरों को हटाकर उसके नीचे छिपाकर रखे गए कुल 794 पाव देशी अवैध शराब के पैकेट बरामद किए हैं, जिन्हें आरोपी तस्करी के इरादे से बाजार में खपाने की फिराक में था.
मुखबिर की सटीक सूचना पर पाटन पुलिस ने की घेराबंदी
पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह ने इस पूरी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात को पुलिस को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया था कि कुंवरपुर गांव का रहने वाला संजय उर्फ संजू लड़िया अपने घर के पीछे गैरेज के गेट के पास बने खुले बाड़े में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखा हुआ है और उसे बेचने की तैयारी कर रहा है. इस इनपुट के मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मुखबिर के बताए पते पर दबिश दी. जैसे ही पुलिस की टीम संजय लड़िया के घर के पीछे पहुंची, वहां मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगा, जिसे मुस्तैद जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी करके मौके पर ही दबोच लिया.
चादर के नीचे छिपे थे 16 कार्टून, आरोपी गिरफ्तार और माल जब्त
पकड़े गए संदिग्ध से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम संजय उर्फ संजू लड़िया स्वीकार किया. इसके बाद जब पुलिस टीम ने बाड़े की सघन तलाशी ली और वहां रखे कार्टूनों के ऊपर से चादर और पन्नी हटाई, तो सबके होश उड़ गए. वहां कुल 16 बड़े कार्टूनों में अवैध रूप से छिपाकर रखी गई 794 पाव देशी शराब बरामद हुई. पुलिस के अनुसार जब्त की गई इस पूरी अवैध शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 56 हजार रुपये आंकी गई है. पाटन पुलिस ने शराब की पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह यह शराब कहां से लाता था.

सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास