गणेश पांडाल के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मांस फेंकने से लोगों में बढ़ा आक्रोस
गणेश पांडाल के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मांस फेंकने से लोगों में बढ़ा आक्रोस
गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे के शहर के बागकुंआ टंकी हैंडपंप चौराहे पर लगे गणेश पांडाल के सामने अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मांस फेंकने के मामले में जय हिंदू राष्ट्र गणेश उत्सव समिति एवं सर्व हिंदू समाज सारंगपुर के सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एवं एसडीओपी को सौंपा देकर आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देते हुए महादेव मित्र मंडल अध्यक्ष ओम पुष्पद एवं पार्षद राकेश पुष्पद ने कहा कि जय हिंदू राष्ट्र गणेश उत्सव समिति सदस्यों के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इसवर्ष भी गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना बागकुआं टंकी चौराहा
पर की गई है एवं हम प्रतिदिन पूजा अर्चना पूर्ण अनुशासन के साथ करते हुए प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित करते है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 12 सितंबर को रात्रि 7:45 से 8:15 के बीच दो अज्ञात युवक एक पालिथीन में कुछ मांस के टुकडे अपने साथ लेकर मोटर साइकिल पर सवार होकर कसाई वाड़ा रोड से आए और
श्रीगणेश पांडाल के सामने अपने वाहन की गति धीमी कर चलते वाहन पर से ही मांस के टुकड़े गणेश पांडाल के सामने फेंक वाहन को तेज गति से सिविल अस्पताल रोड की ओर ले गए। अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा श्रीगणेश
पांडाल के सामने मांस फेंकने के कारण से सर्व हिंदू समाज एवं समिति के लोगो में आक्रोश का माहोल बना हुआ हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि आए दिन ऐसे ही कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसे गलत एवं समाज में तनाव पैदा करने वाले कार्य किये जाते है जिससे की सामाजिक तनाव बढ़ता है एवं समाज के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों में दुविधा उत्पन्न होती है। इसके लिए आसामाजिक तत्वो पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!