कटनी के डायल-112 हीरोज
भोपाल : कटनी जिले के थाना बरही क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले 30 वर्षीय युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय प्रयास से पीड़ित युवक को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
30 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बरही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घंघरोटा में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही बरही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री रामकृष्ण पटेल एवं पायलट श्री पंकज कुमार चतुर्वेदी ने पाया कि युवक ने आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
डायल-112 जवानों ने तत्परता से पीड़ित युवक को तत्काल एफआरव्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय, बरही पहुँचाया।
डायल-112 जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही से युवक को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग
2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत
स्कूल सेवा आयोग को लेकर सरकार का अहम कदम, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक