भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
बंगाल निकाय भर्ती घोटाला: मंत्री रथिन घोष की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव नतीजों के ठीक दो दिन बाद ED ने किया तलब
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच अब राज्य के रसूखदार नेताओं के करीब पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष को नया समन जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए अगले सप्ताह पेश होने का निर्देश दिया है।
6 मई को CGO कॉम्प्लेक्स में होगी पूछताछ
ED ने मंत्री रथिन घोष को 6 मई को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स (CGO Complex) कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। गौरतलब है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को आने हैं और इसके ठीक दो दिन बाद मंत्री को जांच एजेंसी के तीखे सवालों का सामना करना होगा।
चुनावी व्यस्तता का दिया था हवाला
इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय ने घोष को दो बार नोटिस भेजे थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। मध्यमग्राम विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे रथिन घोष ने उस समय चुनावी रैलियों और प्रचार का हवाला देते हुए जांच में शामिल होने से असमर्थता जताई थी।
जांच के घेरे में कई दिग्गज
इस घोटाले की आंच केवल रथिन घोष तक ही सीमित नहीं है।
-
सुजीत बोस से पूछताछ: हाल ही में राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस भी तीन नोटिस टालने के बाद साल्ट लेक स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे, जहाँ उनसे घंटों पूछताछ की गई।
-
छापेमारी का दौर: जनवरी 2024 में रथिन घोष के आवास की तलाशी ली गई थी। वहीं, सुजीत बोस के ठिकानों पर भी अक्टूबर 2025 और जनवरी 2024 में छापेमारी की जा चुकी है।
अयान शील के जरिए खुला था राज
नगर निकाय भर्ती घोटाले का खुलासा उस समय हुआ था जब ED स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रही थी। प्रमोटर अयान शील के ठिकानों पर हुई छापेमारी में ऐसे दस्तावेज मिले, जिसने इस नए घोटाले की परतें खोल दीं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) दोनों एजेंसियां मिलकर इस भ्रष्टाचार की गहराई से जांच कर रही हैं।

2000 किमी लंबी समुद्री गैस पाइपलाइन, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट
खसरे ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 432 लोगों की मौत
स्कूल सेवा आयोग को लेकर सरकार का अहम कदम, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक
विजय सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2 फीसदी बढ़ा
कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया का एलिगेंट अंदाज सोशल मीडिया पर छाया
बंगाल सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ गाना हुआ अनिवार्य
BRICS में सबसे रईस कौन? जानें नंबर-1 का ताज किसके सिर!
दूध के दाम में फिर बढ़ोतरी, सांची ने प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए
ईंधन बचत और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला नारायणपुर में
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया प्लान