विदिशा मुखर्जी बनेंगी मैहर की नई डीएम, 11 को होगा पदभार ग्रहण
मैहर। मप्र की आईएएस अधिकारी व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उपसचिव विदिशा मुखर्जी 11 अप्रैल को मैहर जिले में कलेक्टर (डी.एम.) का पद सम्हालेंगी। वह संभवतः आज रात भोपाल से मैहर के लिये रवाना होकर अपने नये पदस्थापना जिले मैहर में पहुंचेंगी। उन्होंने इस संवाददाता से चर्चा में बताया कि वह 11 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वह मैहर जिले में राज्य शासन की मंशानुरूप सुनियोजित विकास के लिये प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार आम लोगों के लिये प्रशासन को सरल और सहज उपलब्ध बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की भरपूर संभावनायें है। इसके लिये वह भरपूर प्रयास में कभी पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, इसका भी उनका प्रयास रहेगा।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर