कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
Putting Mustard Oil in Ear is Good or Bad: बहुत से लोग घर पर कान साफ करने के लिए घरेलू उपाय अपनाते हैं। इसमें एक ऐसा नुस्खा है, जो दादी-नानी के समय से अपनाया जा रहा है। इनमें से सबसे बड़ा नुस्खा होता है कान में सरसों का तेल डालना।
आज भी कुछ लोग मानते हैं कि सरसों का तेल कान के भीतर जमा वैक्स को नरम कर सकता है, लेकिन क्या ये वास्तव में सुरक्षित है? आपको ये समझने की जरूरत है कि कान की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरसों का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?
सरसों के तेल का इस्तेमाल
कई लोग मानते हैं कि सरसों का तेल कान के मोम को नरम कर सकता है और कान साफ करने में मदद करता है। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सीधे कान में तेल डालना खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से कान की झिल्ली को चोट लग सकती है।खासतौर पर अगर तेल संक्रमित या गंदा है तो कान में इन्फेक्शन हो सकता है। बच्चे और बुजुर्गों में इससे गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का तेल इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
सुरक्षित विकल्प
- कान की सफाई के लिए कुछ आसान और सुरक्षित उपाय हैं:
- डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इयर इरिगेशन सेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कान में जमा मोम को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए डॉक्टर की सलाह से ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- केवल कान के बाहरी हिस्से की सफाई करें।
- कभी भी गहराई में इयरबड न डालें, क्योंकि इससे कान की झिल्ली फट सकती है।
कब डॉक्टर से मिलें
यदि आप लगातार कान में दर्द या जलन, कान में रुकावट या बजने की आवाज़, सुनाई कम होना, या सिरदर्द और चक्कर महसूस करें तो तुरंत ENT डॉक्टर से संपर्क करें। ये संकेत किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं और घरेलू उपायों से इसका समाधान नहीं होगा।
घरेलू उपायों से बचें
सरसों का तेल, सरसों के बीज का पेस्ट, या किसी भी घरेलू तेल का सीधे कान में डालना कान की झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है। घरेलू उपाय कभी-कभी संक्रमण या एलर्जी भी बढ़ा सकते हैं। सुरक्षित और प्रभावी तरीका हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अपनाएं।

शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
धूप में निकलने से पहले बच्चों को लगाएं सनस्क्रीन; यूवी किरणों के खतरे से ऐसे करें बचाव।