LPG इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने की दिशा
गुजरात|LPG संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. आज शुक्रवार को एक और जहाज ‘जग वसंत’ गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच चुका है. यह जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते ही गुजरात पहुंचा है, जिसमें करीब 42 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा LPG गैस भरी है. इस बड़ी खेप से देश में एलपीजी गैस की उपलब्धता और मजबूत होने की उम्मीद है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान ने कुछ ही देशों को अनुमति दे रही है, उसमें भारत भी शामिल है|
पिछले कुछ दिनों से देश में एलपीजी गैस संकट की खबरे आई थीं. इसी बीच जग वसंत एलपीजी गैस लेकर भारत पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार ‘जग वसंत’ जहाज देर रात गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंच गया है. फिलहाल, अभी भी वैश्विक बाजार में ऊर्जा सप्लाई को लेकर अस्थिरता बनी हुई है|
इससे पहले भी आ चुकी LPG
जग वसंत से पहले भी कई जहाज एलपीजी लेकर भारत आए हैं, जिसमें एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी शामिल है. हालांकि, देश में एलपीजी की खपथ के हिसाब से यह बहुत कम है. एमटी शिवालिक एलपीजी लेकर 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह और एमटी नंदा 17 मार्च को कांडला में उतरा. आज एक और टैंकर जग वसंत भी भारत पहुंच चुका है|
कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर
जग वसंत गुजरात के जिस बंदरगाह पर पहुंचा है. वह बंदरगाह भारत के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है. यानी कांडला पोर्ट से ही LPG गैस देश के अलग-अलग इलाकों में भेजी जाती है. ऊर्जा संकट के बीच देश के लिए बड़ी राहत भरी खबर है|
देश में पिछले कुछ दिनों से LPG के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कमी की लगातार अफवाह फैल रही थी. जिसके बाद पेट्रोल-पंपों पर लोगों की भारी भीड़ लग गई. हालांकि, सरकार ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है. किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है|

Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ