हाईजैकर के रोल वाले अभिनेता की पहचान और विवाद फैला सोशल मीडिया पर
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में आर माधवन के किरदार के सामने एक हाइजैकर भारत को भला-बुरा कहता है। जहूर मिस्त्री नाम के हाइजैकर का रोल फिल्म में एक्टर विवेक सिन्हा ने निभाया है। अपने किरदार के कारण वह सोशल मीडिया पर यूजर्स की गालियां खा रहे हैं। भारतीय दर्शक उन्हें पाकिस्तानी समझ रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। इसे पूरे बवाल को देखते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिएक्शन दिया है। साथ ही अपने बारे में भी अनसुनी जानकारी साझा की है।
विवेक सिन्हा ने कहा- मैं पाकिस्तानी नहीं हूं
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और मिल रही गालियों को विवेक सिन्हा किसी ईनाम की तरह देखते हैं। वह इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहते हैं, ‘मैंने फिल्म ‘धुरंधर 2 का डायलाॅग क्या पोस्ट किया, लोगों ने मुझे कमेंट सेक्शन में गालियां और धमकी दी। लोग कह रहे हैं कि शक्ल से आतंकवादी दिखता है, तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। यह देखकर मैं आप सबकी देशभक्ति काे सलाम करता हूं। एक लड़की ने मेरी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि आपको गालियां देना चाहती हूं। मैं जवाब में कहा, जरूर दीजिए। वैसे में बता दूं कि मैं बिजनौर का रहने वाला हूं। अब मुंबई में रहता हूं।’
आमिर के साथ हिट फिल्म में किया अभिनय
विवेक सिन्हा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ से पहले आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ में भी अभिनय किया था, वह एक बाबा के छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘धनजंय’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं। विवेक सिन्हा सीरीज ‘तांडव’ और ‘दिल्ली क्राइम्स’ में भी अहम किरदार निभा चुके हैं।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर गजब का क्रेज
विवेक सिन्हा का रोल फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बहुत छोटा है लेकिन दर्शकों को ट्रेलर देखकर ही याद रह जाता है। इसी तरह फिल्म के कई बड़े और छोटे किरदार भी दर्शकों को पसंद हैं। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी पहले पार्ट का भी हिस्से थे। फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में 19 मार्च को रिलीज हो रही है।

नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर