पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 करोड़ रुपए का अफीम जब्त किया है. हालांकि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे दोनों गांव के ही रहने वाले हैं. बताई जा रही है कि इन्हीं की जमीन में तस्करों ने अफीम की खेती की हुई थी हालांकि पुलिस की टीम तस्करों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड में जाकर सर्च ऑपरेशन चल रही है।
बलरामपुर जिले में दो जगहों पर अफीम की खेती
बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग जगह पर अफीम की खेती का पिछले दिनों खुलासा हुआ था उसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कुसमी थाना इलाके के त्रिपुरी गांव में अफीम की खेती के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था और अब पुलिस ने करौधा थाना इलाके के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया है कि 12 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया के द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस पर अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एसएफएल, प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर अवैध अफीम का खेती होना पाया गया. आरोपी सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया खेत में लगे फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे. जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया।
2 करोड़ का अफीम भी जब्त
अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित उखाड़ कर विधिवत बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया, इसके बाद उसका तौल कराया गया जो 1883.76 किलोग्राम हुआ. जिसकी कीमत करीब दो करोड़ है. मामले में में एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही जारी है।मामले में फाइनेंसियल गतिविधियों की जांच भी की जा रही है. अफीम की फसल लगाने के दोनों मामलों में विधिवत विवेचना कार्यवाही हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, साथ ही साथ तत्संबंध में पुलिस, प्रशासन एवं फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पूरे जिले में (विशेष कर सरहदी क्षेत्रों में) सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, चेकिंग के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधियां आपराधिक कृत्य करना पाए जाने पर संबंधित आरोपियो के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी, बलरामपुर पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही।
कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खेती के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में कोरंधा थाना के खजुरी पंचायत के तुर्रीपानी गांव में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई. कलेक्टर कटारा ने बताया कि मुखबीर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होन पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की टीम मौके पर पहुंची. टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जांच के दौरान अफीम की खेती होना पाया गया, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत सभी एजेंसियों को सम्मिलित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई. कलेक्टर कटारा ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलों के बीच 1.47 एकड़ के रकबे पर छोटे-छोटे खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी, जो झारखण्ड सीमा से लगा हुआ है. जहां बाहरी व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी।

अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला