हमने कुछ ही घंटों में ईरान से युद्ध जीत लिया, काम पूरा करके ही पीछे हटेंगे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के अंदर नतीजा तय हो गया था, हालांकि मिशन पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना इस ऑपरेशन को जारी रखेगी। ट्रंप ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने पहले ही जीत हासिल कर ली है लेकिन वॉशिंगटन समय से पहले पीछे नहीं हटेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि आप जल्दी यह कहना पसंद नहीं करते कि आप जीत गए, लेकिन हम जीत गए। पहले ही घंटे में सब खत्म हो गया था। इस दौरान ट्रंप ने स्टेज पर डांस भी किया। ट्रंप ने अभियान के दौरान ईरान की नौसैनिक ताकत को भारी नुकसान पहुंचाने का श्रेय अमेरिकी सेना को देते हुए कहा कि हमने ईरान के 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है।
बता दें ट्रंप ने इस सैन्य अभियान ऑपरेशन फ्यूरी का भी जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में भीड़ से पूछा कि क्या यह शानदार नाम है? यह तभी अच्छा लगता है जब आप जीतते हैं और हम जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ऑपरेशन के लिए कई नाम सुझाए गए थे, लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मुझे करीब 20 नाम दिए, मैं तो ऊंघने लगा था। मुझे कोई पसंद नहीं आया फिर मैंने इपिक फ्यूरी देखा और कहा कि मुझे यह नाम पसंद है।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुए इस युद्ध में ईरान के सैन्य ढांचे और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए गए थे।
ट्रंप ने कहा कि हम जल्दी नहीं जाना चाहते। हमें काम पूरा करना होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अभियान से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है और एक समय ऐसा भी आया जब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा था। वहीं, ट्रंप ने कहा कि युद्ध के कारण ऊर्जा कीमतों पर पड़े दबाव को कम करने के लिए सरकार स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व का इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम इसे थोड़ा कम करेंगे, इससे कीमतें नीचे आएंगी। मैंने इसे पहले भी भरवाया था और फिर भरवा दूंगा। ट्रंप ने माना कि युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता आई है, लेकिन उनका मानना है कि जल्द ही हालात स्थिर हो जाएंगे।

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई