महिलाओं को मिलेगा मुफ्त बस यात्रा का लाभ, दिल्ली में लॉन्च हुआ पिंक मोबिलिटी कार्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दिल्ली सरकार की ‘पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ योजना की शुरुआत करेंगी। इस कार्ड के जरिए दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ नाम से आयोजित किया जाएगा। इस पिंक कार्ड की खास बात यह है कि एक ही स्मार्ट कार्ड से बस, मेट्रो, आरआरटीएस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य सेवाओं में कार्ड का उपयोग भुगतान के लिए किया जा सकेगा।
इसी कार्यक्रम में राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ की भी शुरुआत होगी, जिसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना में 21 साल की उम्र तक ब्याज सहित एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से