PAK vs NAM: ‘रमजान हमारा 12th मैन…’, पाक खिलाड़ी शादाब खान का बयान सुन माथा चकरा जाएगा!
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है. मैच के बाद पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने रमजान के महीने को अपना 12th मैन बताया है.
शादाब खान ने रमजान को क्यों बताया 12th मैन
दरअसल दुनियाभर में इन दिनों मुसलमानों के लिए रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. इस दौरान मुस्लिम दिनभर रोजा रखते हैं और ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की कोशिश करते हैं. नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने इसी पाक महीने का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान इस वर्ल्ड कप में हमारा 12th मैन है.
शादाब खान ने क्या कहा?
नामीबिया के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के बाद शादाब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रमजान का महीना शुरू हो गया है, हमारा 12th मैन तो साथ ही है. इस मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा को शामिल किया गया था. जबकि बाबर आजम को बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया. इस पर शादाब ने कहा कि दिन के आखिरी में आप कुछ ही चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं. ऐसे में आपको उन्हीं पर फोकस करना चाहिए.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. पारी की शुरुआत करने आए साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की विस्फोटक पारी खेली. फरहान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया के सामने 200 रनों का टारगेट रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रनों पर ही सिमट गई.

सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें