छत्तीसगढ़ के मरीजों को बड़ी राहत: प्राइवेट अस्पताल की फार्मेसी से दवा खरीदना अब अनिवार्य नहीं
छत्तीसगढ़। राज्य के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अस्पताल परिसर में स्थित फार्मेसी से ही दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के तहत सभी निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स में यह स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा कि “यहां से दवा खरीदना अनिवार्य नहीं है”। इस तख्ती को प्रमुख स्थान पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से अस्पतालों के भीतर संचालित दवा दुकानों की मनमानी पर रोक लगेगी और मरीजों को अपनी पसंद के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की आज़ादी मिलेगी।
अब तक यह शिकायत आम थी कि अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं केवल अस्पताल की फार्मेसी में ही उपलब्ध कराई जाती थीं, वह भी एमआरपी पर। मरीजों और उनके परिजनों पर दबाव बनाया जाता था कि वे बाहर से दवा न खरीदें। बड़े और मध्यम स्तर के लगभग सभी निजी अस्पतालों की अपनी फार्मेसी है, जबकि छोटे अस्पताल और क्लीनिकों में डॉक्टरों की बाहरी मेडिकल स्टोर्स से सांठगांठ की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार