मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, जबलपुर समेत 20 शहरों में कोहरे का अलर्ट
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में अगले 48 घंटे तक ऐसा मौसम बना रहेगा | इस वजह से बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में आ रही हैं, जो मौसम को सर्द बना रहीं हैं. जहां एक ओर मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है, वहीं दूसरी ओर कोहरे की मार भी पड़ रही है |
कल्याणपुर सबसे ठंडा शहर
शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है, यहां रविवार (21 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उमरिया में 4.7, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 4.8, छतरपुर के खजुराहो में 6 डिग्री और बालाघाट जिले के मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री मापा गया. वहीं गुना, नर्मदापुरम, राजगढ़ और बड़वानी जिले के तालुन में राज्य का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |
रीवा-जबलपुर समेत 20 शहरों में कोहरे का अलर्ट
मध्य प्रदेश में ठंड के साथ-साथ कोहरे के प्रकोप झेलना पड़ रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल रहा है. ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और जबलपुर संभाग के जिलों में धुंध-कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. रीवा, सतना, ग्वालियर और छतरपुर जिले के खजुराहो में रविवार को घना कोहरा छाया रहा, यहां विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी. वहीं दतिया, छतरपुर के नौगांव और सीधी में मध्यम कोहरा रहा. शहडोल और सिवनी में लोगों को कोल्ड वेव का सामना करना पड़ा |
मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए कोहरा का अलर्ट जारी किया है. दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अशोकनगर, शिवपुरी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर , दमोह, सागर और मैहर में धुंध-कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है |

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल