धर्मेंद्र की याद में डूबी ईशा देओल, भावुक होकर साझा किया दर्द
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी बेटी ईशा देओल आज भी उस दर्द से बाहर नहीं आ पाई हैं. हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लोगों के साथ शेयर की और बताया कि वह अभी भी अपने पिता को खोने के दुख में हैं. उन्होंने साफ कहा कि यह ऐसा नुकसान है, जिससे वह शायद कभी पूरी तरह उबर नहीं पाएंगी. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके बाद से इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी |
ईशा देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट में लिखा कि वह एक बेटी हैं और अपने पिता को बहुत याद करती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समय से उन्होंने अपने काम को रोक कर रखा था, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रोफेशनल काम पर लौटना पड़ रहा है. हालांकि, दिल से वो अभी भी टूट चुकी हैं. ईशा ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें समझें और इस मुश्किल वक्त में उनके साथ नरमी से पेश आएं |
सोशल मीडिया से दूरी चाहती थीं ईशा
ईशा ने यह भी बताया कि वह चाहती थीं कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहें, लेकिन काम की वजह से ऐसा करना मुमकिन नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटी के तौर पर देखें, जिसने अपने पिता को खो दिया है. ईशा ने सभी से दया और समझदारी रखने की गुजारिश की |
उबर नहीं पा रही हूं
उन्होंने लिखा है कि मुझे मैं अनमोल पिता के खोने के गम से उबर नहीं पा रही हूं. यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी. धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में श्रद्धांजलि सभा रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे |
परिवार और इंडस्ट्री ने दिया साथ
वहीं ईशा देओल और उनकी मां हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी एक कार्यक्रम रखा, जहां लोगों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. ईशा देओल का यह भावुक बयान साफ दिखाता है कि पिता को खोना उनके लिए कितना बड़ा सदमा है. निधन से पहले धर्मेंद्र की तबीयत के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, अस्पताल से एक्टर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे. हालांकि, बाद में वो वीडियो डिलीट करवा दिया गया था |

तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर