बंगाल मिशन पर पीएम मोदी: चुनावी जीत के लिए सांसदों को दिए अहम निर्देश
नई दिल्ली। बिहार में चुनाव जीतने के ठीक बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा फोकस पश्चिम बंगाल पर कर दिया है। बिहार में जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि जैसे बिहार ने जंगल राज से छुटकारा पाया, वैसे ही अब बंगाल की बारी है। पीएम मोदी ने कहा था कि गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है और बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता बना दिया है। अब बंगाल से भी हम जंगल राज हटाएंगे। अब संसद के शीतकालीन सत्र के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के सांसदों से मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र दिया।
बंगाल में साल 2026 यानि अगले साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी सांसदों को सलाह दी है कि राज्य में चल रहा एसआईआर अभियान सरल और पारदर्शी रहे। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े सूत्र के अनुसार, उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल न बनाए और यह संदेश बूथ स्तर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंिने कहा, एसआईआर ड्राइव को सरल और पारदर्शी रखें। इसका उद्देश्य केवल इतना है कि पात्र मतदाताओं का नाम शामिल हो और जो पात्र नहीं हैं उनके नाम हटाए जाएं। उन्होंने सांसदों से कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के दौरान वे फोकस और आत्मविश्वासी रहें।
टीएमसी या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधे तौर पर नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सलाह दी कि वे विपक्ष की बयानबाजी से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी किस तरह बढ़ी है। 2011 में मात्र तीन विधायकों से लेकर 2016 तक पार्टी की उपस्थिति में बड़ा विस्तार हुआ और इस प्रगति को लगातार आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा