सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई नर्सिंग एडमिशन की तारीख, एमपी में 22 हजार से ज्यादा सीटें खाली
भोपाल | देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को बड़ी राहत दी है. न्यायालय ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीख को बढ़ा दिया है. अब 31 दिसंबर तक प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे. कोर्स के लिए काउंसलिंग 30 नवंबर को ही समाप्त हो गई थी. फिलहाल लास्ट स्टेज की काउंसलिंग बीएससी नर्सिंग की ही हुई है |
MPNRC जारी करेगा नया शेड्यूल
मध्य प्रदेश के सभी नर्सिंग कोर्सेस में अब भी 22,953 से अधिक सीटें खाली हैं. उच्चतम न्यायालय ने अपने 1 अक्टूबर 2025 के आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि कॉलेजों को खाली सीटों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करनी होगी. इससे सभी योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा. कोर्ट के आदेश के बाद एमपी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग (MPNRC) एडमिशन के लिए नया शेड्यूल जारी करेगी. इसी के आधार स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे |
किस कोर्स में कितनी सीटें खाली?
सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश श्रीनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. प्रदेश में बीएससी की कुल सीट 12848 हैं, जिनमें से 5581 पर एडमिशन हुआ है और 7267 सीटें खाली हैं. PBBSC की कुल सीट 3776 सीटें हैं, प्रवेश 692 पर हुआ और 3084 सीटें खाली हैं. वहीं एमएससी की कुल 1956 सीट हैं, जिनमें से 766 सीट पर एडमिशन हुआ और 1190 सीट खाली रहीं. जीएनएम की कुल सीट 11529 सीट हैं, इसमें से 117 सीटों पर ही प्रवेश हुआ लेकिन 11412 सीटें अभी भी खाली हैं |

व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का