ICC टूर्नामेंट टीम में भारत के सिर्फ 3 सितारे, द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल
नई दिल्ली: भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम की तीन धाकड़ खिलाड़ी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह मिली है। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला विश्व कप खिताब जीता था। हालांकि, यह चौंकाने वाला रहा कि टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन करने वालीं प्रतिका रावल इस टीम में नहीं हैं। वह सेमीफाइनल से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। इसके अलावा उपविजेता दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भी तीन-तीन खिलाड़ियों को ही जगह मिली है।
भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में 434 रन बनाए और उनका औसत 54.25 का रहा। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रनों की पारी उनकी सबसे यादगार रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 और 88 रनों की पारियां खेलीं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 292 रन बनाए और उनका औसत 58.40 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 127 नाबाद रन रहा।
इसी पारी की बदौलत भारत फाइनल में पहुंचा। न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 76 रन और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 रनों की पारी भी टीम के लिए अहम साबित हुई। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने बल्ले से 215 रन बनाए और गेंद से 22 विकेट झटके। फाइनल में उन्होंने 5/39 के आंकड़े के साथ भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई और साथ ही 58 रनों की पारी खेली।
वोल्वार्ट को कप्तान की जिम्मेदारी
रनर-अप दक्षिण अफ्रीका की तीन खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं। इनमें एल वोल्वार्ट (कप्तान), मारिजाने कैप, और नादिन डी क्लार्क शामिल हैं। वोल्वार्ट को इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 571 रन (औसत 71.37) बनाए और महिला विश्व कप इतिहास में एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट
- स्मृति मंधाना (भारत)
- एल वोल्वार्ट (कप्तान, दक्षिण अफ्रीका)
- जेमिमा रॉड्रिग्स (भारत)
- मारिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका)
- एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
- दीप्ति शर्मा (भारत)
- एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
- नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)
- सिदरा नवाज (विकेटकीपर, पाकिस्तान)
- अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)
- सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
- 12वीं खिलाड़ी: नैट सिवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं