शहडोल में दोहरी हत्या से पहले का वीडियो वायरल — भीड़ ने बेरहमी से पीटा, चली तलवारें
शहडोल। शहडोल में डबल मर्डर से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आरोपी बुरी तरह से लाठी-डंडों और तलवारों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इस वारदात में दो सगे भाइयों राहुल तिवारी और राकेश तिवारी की हत्या कर दी गई है, जबकि तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था. वीडियो में आरोपी गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं.
हथियारों से लैस 10-12 बदमाशों ने किया हमला
पूरा मामला शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव का है. यहां बीते मंगलवार की शाम डबल मर्डर की वारदात का वीडियो सामने आया है. जिसमें जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई थी. जबकि तीसरे भाई का अभी भी इलाज चल रहा है. आरोपी अनुराग शर्मा अपने 10 से 12 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर दुकान में घुसा और तिवारी भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वीडियो में कुछ युवक दुकान में घुसते और बाहर से लाठियां और तलवारें लहराते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो हत्या से कुछ मिनट पहले का बताया जा रहा है. जिससे साबित होता है कि हमला पूरी तरह से साजिश के तहत किया गया था. इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
‘आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे’
वीडियो में बदमाश जमकर गाली गलौज कर रहे हैं. हमले के दौरान बदमाश कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे. मौत से पहले राकेश तिवारी ने अपने मोबाइल से आखिरी वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा, “तीन लोग आगे थे, बाकी पीछे से हाथ में तलवार, फरसा, बंदूक लेकर आए थे. दुकान में घुसकर पीटते रहे और बार-बार कहते रहे, आज नहीं छोड़ेंगे.’ वहीं हत्या का यह वीडियो कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है. सवाल यह है कि जब बदमाश इतने हथियारों से लैस थे, तो पुलिस इंटेलिजेंस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव