पाकिस्तान की हर इंच जमीन ब्रह्मोस की रेंज में - राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की हर इंच जमीन ब्रह्मोस की रेंज में है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर से यह साबित हो गया है कि जीत भारत की आदत बन गई है।
राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। सिंह ने ब्रह्मोस को भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, ब्रह्मोस महज एक मिसाइल नहीं है, यह भारत के रणनीतिक आत्मविश्वास का प्रमाण है। थलसेना से लेकर नौसेना और वायुसेना तक, यह हमारी रक्षा सेनाओं का एक प्रमुख स्तंभ बन गया है।
राजनाथ ने जोर देकर कहा कि भारत की रक्षा क्षमताएं अब एक शक्तिशाली निवारक के रूप में काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि विजय हमारे लिए कोई छोटी घटना नहीं है, बल्कि यह हमारी आदत बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि इसने भारतीयों में नया आत्मविश्वास पैदा किया और दुनिया के सामने ब्रह्मोस की प्रभावशीलता साबित की। उन्होंने कहा, इस विश्वास को बनाए रखना अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पूरा विश्व अब भारत की क्षमता को पहचानता है। ब्रह्मोस ने हमारे इस विश्वास को मजबूत किया है कि भारत अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में