वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, अब मामले की होगी आधिकारिक जांच
नई दिल्ली: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारत की अंडर 19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ये दौरा अब अपने आखिरी मुकाम पर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के बीच दूसरा मल्टी डे मैच 7 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जिसके साथ ही ये दौरा भी खत्म हो जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने से पहले वैभव सूर्यवंशी को वॉर्निंग मिली है. वैभव को सिर्फ वॉर्निंग देकर ही नहीं छोड़ा गया बल्कि ये भी कहा गया कि भारत लौटने पर उनकी जांच भी होगी.
फिटनेस को लेकर लापरवाही? कोच ने पूछे सवाल
अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी कौन सी गलती कर दी? उन्हें किस बात की वॉर्निंग दी गई है? तो ऐसी तो कोई बात सीधे तौर पर नहीं है लेकिन भारत में बैठे उनके राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौर को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी कहीं अपनी फिटनेस के साथ लापरवाही तो नहीं बरत रहे? राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की ओर से इसे लेकर विक्रम राठौर और वैभव सूर्यवंशी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.
वीडियो कॉल पर टीम इंडिया के भी बैटिंग कोच रह चुके विक्रम राठौर ने पहले तो वैभव सूर्यवंशी से ऑस्ट्रेलिया में एंजॉय करने की बात कही. फिर उन्होंने उनसे फिटनेस का हाल पूछा? विक्रम राठौर ने सवाल किया कि- फिटनेस कैसा चल रहा है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने ये तो कहा कि अच्छा चल रहा है. मगर कोच विक्रम राठौर उनके जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे. लिहाजा, उन्होंने जांचने-परखने की बात कही. विक्रम राठौर ने वैभव से फिटनेस पर कहा कि- वो तो अब देखने पर पर ही पता चलेगा, आ जा तू…?
वैभव सूर्यवंशी से फिटनेस पर सवाल-जवाब के बाद विक्रम राठौर ने फिर आगे के लिए उन्हें ऑल द बेस्ट कहा.
ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी के ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने वहां मल्टी डे मैच में खेली पहली पारी में ही शतक जड़ा है. उन्होंने 113 रन बनाए थे, जो कि मल्टी डे फॉर्मेट में अब तक का उनका बेस्ट स्कोर है.

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव