रेणुका शहाणे का फिल्मी सफर: सलमान की भाभी से बनीं इंडस्ट्री की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन बहन
मुंबई: रेणुका शहाणे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। फिर बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। एक्ट्रेस को सिर्फ हिंदी फिल्मों ही नहीं, बल्कि मराठी भाषाई फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। आज 07 अक्तूबर को रेणुका शहाणे अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनकी जबरदस्त फिल्मों के बारे में, जिनमें उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों को..
हम आपके हैं कौन
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में साल 1994 में 'हम आपके हैं कौन' फिल्म रिलीज हुई थी। सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने अभिनेता की भाभी का किरदार निभाा था, जिनका नाम पूजा था। इस फिल्म मे रेणुका के किरदार ने सबको दीवाना बना लिया था। हालांकि, बाद में फिल्म में उनके किरदार की मौत हो जाती है, जो काफी भावुक पल था दर्शको के लिए।
दिल ने जिसे अपना कहा
अतुल अग्निहोत्री के निर्देशन में साल 2004 में 'दिल ने जिसे अपना कहा' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी अदाकारी दर्शकों को पसंद आई थी। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थीं।
3 स्टोरीज
ऋचा चड्ढा और शरमन जोशी अभिनीत '3 स्टोरीज' फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें रेणुका शहाणे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। उनके किरदार का नाम फ्लोरी मेंडोंका था। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन मुखर्जी ने किया था, जो थ्रिलर-ड्रामा फिल्म थी।
बकेट लिस्ट
तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन मे साल 2018 में एक फिल्म आई थी 'बकेट लिस्ट'। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को काफी पंसद किया गया था।

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव