नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के जुलूस ने लगाया जाम, घंटों तक फंसी नवजात को ले जा रही एंबुलेंस
मुरैना: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर (Prabal Pratap Singh Tomar) के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया, इस वजह से लंबा जाम लग गया. इस जाम में दो एंबुलेंस कई घंटों तक फंसी रही. साथ ही जाम के कारण आम लोगों को बड़ी परेशानी हुई. जाम में फंसी एक एंबुलेंस में नवजात बच्चे को दिल में छेद होने की वजह से जयपुर ले जाया जा रहा था. लेकिन जाम होने की वजह से एंबुलेंस फंसी रही. इस जुलूस की वजह से लगे जाम का वीडियो भी सामने आया है.
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर का जन्मदिन 3 अक्टूबर को था. इस मौके पर उनके समर्थकों ने बड़ा जुलूस निकाला. यह जुलूस उनके गांव औरेठे के आसमानी माता मंदिर से शुरू होकर मुरैना के बैरियर चौराहे पर पीडब्ल्यडी रेस्ट हाउस तक चला. जुलूस करीब 50 किलोमीटर का रहा. इस दौरान नियमों की जमकर अनदेखी हुई. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष ने इसे निजी कार्यक्रम बताया.
एंबुलेंस चालक रामचरित्र पिप्पल ने बताया कि उन्हें एक महीने के नवजात बच्चे को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराने ले जाना था. चालक ने बताया कि बच्चे के दिल में छेद है। उसे तुरंत रेफर किया गया, लेकिन जुलूस के कारण हम घंटों फंसे रहे. मेरे साथ एक और एम्बुलेंस भी थी, वो भी रुक गई. साहब, जाम की मत पूछो, बड़े नेता लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं.
इस जुलूस को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने कहा कि यह बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था, ना ही पार्टी की ओर से कोई अनुमति ली गई. यह उनके समर्थकों ने निजी स्तर पर आयोजित किया गया था. वहीं एडीएम अश्वनी कुमार रावत ने कहा कि परमिशन हमारे स्तर से नहीं दी जाती है, यह काम एसडीएम कार्यालय का होता है. मुझे इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है.

केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय