सोनम रघुवंशी और राजा की हत्या का मामला, दोनों परिवार देखना चाहते हैं चार्जशीट, सच सामने आ सकता है
इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी है। राजा का परिवार और सोनम का भाई गोविंद, दोनों ही चार्जशीट देखना चाहते हैं। वे जानना चाहते हैं कि सोनम ने ऐसा क्यों किया। 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था।
शिलांग पुलिस ने पेश की चार्जशीट
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी ने चार्जशीट पेश की है। राजा का परिवार और सोनम का भाई गोविंद चार्जशीट देखना चाहते हैं। वे जानना चाहते हैं कि सोनम ने ऐसा क्यों किया। गोविंद ने बताया कि उन्होंने अभी तक कोई वकील नहीं किया है। 26 सितंबर तक चार्जशीट देखने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय करेंगे। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने एक वकील किया है। वह भी चार्जशीट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
चार्जशीट देखकर तय करेंगे प्रक्रिया
गोविंद ने कहा, 'हमने कोई वकील नहीं किया। हम जानना चाहते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर तक चार्जशीट देखने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय करेंगे। वह पता करेंगे कि उन्हें चार्जशीट कैसे मिलेगी। चाहे सरकारी वकील के माध्यम से, प्राइवेट वकील के माध्यम से या कोर्ट से। अगर चार्जशीट वकील के माध्यम से मिलेगी तो उसके लिए वकील भी करेंगे। गोविंद ने कहा, 'हम चाहते है कि हमें भी चार्जशीट मिले। हम भी देखना चाहते है कि हमारी बहन ने ऐसा क्या किया है ? आगे की प्रोसेस चार्जशीट पढ़ने के बाद ही करेंगे।
राजा के परिजनों को भी देखनी है चार्जशीट
विपिन रघुवंशी ने एक वकील हायर कर रखा है। वह भी चार्जशीट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह भी जानना चाहते हैं कि चार्जशीट में क्या लिखा है। राजा के परिवार वाले चाहते हैं कि राजा के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
सोनम और राजा की पूरी कहानी
11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। 24 जून को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया था। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी।

पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा