देवभोग में NH-130 की सड़क पहली बारिश में धंसी, निर्माण एजेंसी पर सवाल
देवभोग: एनएच 130 मदांगमुड़ा से देवभोग उड़ीसा बॉर्डर तक बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। सड़क का निर्माण कार्य केवल कुछ माह पहले पूरा हुआ था, लेकिन पहली बारिश में ही यह बह गई। इस घटना ने सड़क की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मदांगमुड़ा से देवभोग उड़ीसा बॉर्डर तक सड़क निर्माण पर लगभग 74 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बारिश के बाद कई हिस्सों में दरारें और डामर टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जो निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और तकनीकी मानकों की गंभीर खामियों को दर्शाती हैं।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि NHAI की ओर से किया गया निर्माण कार्य बेहद घटिया था। सड़क निर्माण के महज तीन माह में इस स्थिति का आना मानक प्रक्रिया और गुणवत्ता की अनदेखी को स्पष्ट करता है। ग्रामीणों ने सामान्य प्रशासन विभाग से बिंदु वार शिकायत करने की योजना बनाई है।
शिकायतों में शामिल हैं:
1. सड़क निर्माण में प्रत्येक दिशा में 12 मीटर भूमि अधिग्रहण का प्रविधान था, लेकिन यह मानकों के अनुरूप नहीं किया गया।
2. मुड़ागांव और चिचिया में गरीबों के घरों और शौचालयों को तोड़ा गया, जबकि रसूखदारों के घरों को छोड़ दिया गया।
3.शहर क्षेत्र में पार्किंग टाइल्स का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हुआ।
4.सड़क का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है और इसमें दरारें आ रही हैं, जो घटिया गुणवत्ता को दर्शाती हैं।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित