‘कॉल करके बुलाते हैं फोटोग्राफर’ – टीनू आनंद ने बताया पैपराजी का सच
मुंबई: वेटरेन निर्माता-निर्देशक और अभिनेता टीनू आनंद ने बॉलीवुड में ‘शहंशाह’ और ‘कालिया’ जैसी कई फिल्में दी हैं। 79 साल की उम्र में भी अभिनेता फिल्मों में सक्रिय हैं। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में बढ़ते पैपराजी कल्चर के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर-एक्ट्रेस खुद को प्रमोट करने के लिए अपने आप ही फोटोग्राफर्स को बुलवाते हैं।
खुद फोन करते पैपराजी को बुलाते हैं एक्टर्स
बॉलवुड बबल से बातचीत के दौरान वेटरेन एक्टर ने इंडस्ट्री में बढ़ते पैपराजी कल्चर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह खुद को प्रमोट करने का एक तरीका है। अब तो ये बिजनेस हो गया। अभी मैनेजर होते हैं एक्टर्स के पूरे ताम-झाम होते हैं। ये खुद ही पैपराजी को फोन कर देंगे कि 9:00 बजे की फ्लाइट है। इसके बाद पैपराजी 8:30 बजे ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाते हैं। फिर आपके एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपराजी आपकी तस्वीरें लेने लगेंगे। आखिर हर बार पैपराजी को कैसे मालूम पड़ सकता है कि कौन कितने बजे कहां आने वाला है? एक्टर्स खुद पहले उन्हें। यही है आजकल का पैपराजी कल्चर।
मेरा ही थी क्राइम मास्टर गोगो का किरदार
एक्टर ने इस दौरान आमिर खान और सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के किरदार क्राइम मास्टर गोगो को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि यह किरदार मेरे लिए ही था। राज कुमार संतोषी और मेरी बहुत दोस्ती हो गई थी। हमने साथ में ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में की हैं। अब जब क्राइम मास्टर गोगो का सवाल आया तो राज ने मेरे को कहा, 'टीनू, एक रोल है। कुछ क्लियर कट नहीं आ रहा है, लेकिन उसका नाम क्राइम मास्टर गोगो है।' हालांकि, बाद में डेट्स की समस्या के चलते मैं ये नहीं कर सका। मैंने ही उन्हें शक्ति कपूर के नाम का सुझाव दिया था।
79 साल में भी फिल्मों में सक्रिय हैं एक्टर
वर्कफ्रंट की बात करें 79 साल की उम्र में भी टीनू आनंद फिल्मों में सक्रिय हैं। वो हाल ही में ‘गुड बैड अग्ली’, ‘क्रेजी’ और ‘दिल दोस्ती और डॉग्स’ में नजर आए थे।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश