कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज़, बेबी बंप ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
मुंबई: पिछले कुछ वक्त से मनोरंजन जगत की दुनिया में कटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर विक्की कौशल या कटरीना कैफ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। न तो कपल ने इन खबरों को खारिज किया है और न ही इन पर हामी भरी है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसको देखकर फैंस एक्ट्रेस के बेबी बंप के नजर आने की बात कह रहे हैं।
वायरल तस्वीर में फैंस को दिखा बेबी बंप!
सोशल मीडिया पर एक बीटीएस तस्वीर वायरल हो रही है, जो संभवत: किसी ऐड के शूट के दौरान की है। इस तस्वीर में कटरीना लाल रंग के गाउन में खड़ी नजर आ रही हैं। जबकि उनके आसपास कैमरे लिए हुए लोग खड़े हैं। तस्वीर दूर से ली गई है, इसलिए थोड़ी धुंधली है। अब इसी तस्वीर के आधार पर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि कटरीना का बेबी बंप नजर आ रहा है। इस तस्वीर में कटरीना काफी सुडौल नजर आ रही हैं और फैंस का मानना है कि उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद विक्की-कटरीना के फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।
फैंस देने लगे विक्की-कैट को बधाई
कटरीना की ये तस्वीर एक्स पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर को शेयर कर विक्की-कटरीना को बधाई दे रहे हैं और खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हे भगवान! हमारे विक्की-कैट के बच्चा होने वाला है। उन्हें बधाई, वो अपने बेबी बंप के साथ कितनी प्यारी लग रही हैं। मुझे तो बहुत पहले से पता था कि वो प्रेगनेंट हैं।’ एक अन्य प्रशंसक ने खुशी जताते हुए कहा, ‘ओह माय गॉड! कैट प्रेग्नेंट हैं। वो बच्चे को जन्म देने वाली हैं।’ कई फैंस अब इस तस्वीर को शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
2021 में शादी के बंधन में बंधे थे विक्की-कैट
बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस निजी समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट भी किया था। अब फैंस दोनों के पहले बच्चे के स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति