क्रिकेट मैदान से घर तक का दुख: वेलालगे स्वदेश लौटे, साथी खिलाड़ियों ने जताया शोक
नई दिल्ली: श्रीलंका के दुनीथ वेलालगे अपने पिता सुरंगा के निधन के कारण यहां चल रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच से सदस्य लौट गए हैं। उनके पिता का निधन गुरुवार को हुआ। उसी दिन यह ऑलराउंडर यहां अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी लीग मैच खेल रहा था।
वापसी को लेकर कोई खबर नहीं
वेलालगे को अपने पिता के निधन की खबर मैच के बाद ही पता चली और वह सबसे पहले उपलब्ध उड़ान से कोलंबो के लिए रवाना हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि यह 22 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करेगा या नहीं। श्रीलंका सुपर 4 में अपना पहला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसका सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान से और 26 सितंबर को भारत से होगा।
मैच के बाद जयसूर्या ने दी खबर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलंका के कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या वेलालगे के पास आते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखकर धीरे-धीरे उन्हें सांत्वना देते हैं और पिता के निधन की सूचना देते हैं। उस दौरान दुनिथ भावुक नजर आए। दुनिथ के पिता सुरंगा वेलालगे भी क्रिकेटर रहे थे। उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी की थी। हालांकि उन्हें कभी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
मलिंगा और नबी ने दुख जताया
श्रीलंका के पूर्व कप्तान लसिथ मलिंगा ने एक्स पर लिखा, 'दुनीथ वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे के निधन से बहुत दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुनीथ हिम्मत रखो। इस मुश्किल समय में पूरा देश आपके और आपके परिवार के साथ खड़ा है।' वहीं, अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी संवेदना व्यक्त की और लिखा, 'दुनिथ वेलालागे को उनके पिता के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं। मजबूत बने रहो भाई।'
श्रीलंका की छह विकेट से जीत
बाएं हाथ के स्पिनर वेलालगे ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया। यह उनके करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति