सुबह-सुबह थकी अनन्या पांडे का नो-पोज मूड, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई: रविवार को मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। इसमें कई फिल्मी सितारे शानदार ड्रेस में पहुंचे। इन सबके बीच, अनन्या पांडे ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अभिनेत्री ने फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2025 में फीमेल यूथ स्टाइल आइकन का पुरस्कार जीता।
अनन्या बोलीं 5 बजे उठी हूं
इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या अपनी टीम के सदस्यों के साथ कार्यक्रम के बाद अपनी कार की ओर जा रही हैं। इस दौरान कई लोग उनसे रुकने और पोज देने के लिए कहते हैं।
हालांकि अनन्या नहीं रुकीं। वह अपनी टीम के साथ आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने लोगों से कहा 'मैं 5 बजे उठी हूं।' इसके बाद उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि उन्हें जानें दें। फिर वह अपनी कार की ओर चली गईं। फोटोग्राफर उनके पीछे-पीछे चल पड़े।
यूजर्स ने वीडियो पर किए कमेंट
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा 'बहुत दिक्कत हुई होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'क्या आपको घर जाकर खाना बनाना है।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'मैं हर रोज 4 बजे उठता हूं।' एक अन्य ने लिखा 'आप बहुत खूबसूरत हैं।'
अनन्या का काम
अभिनेत्री ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग पूरी की है।
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अनन्या फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भी काम कर रही हैं।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश