सलाइन के साथ बाइक की सवारी! बीमार दोस्त को लेकर दो युवकों का अजीब कारनामा, लोगों ने कहा ‘ये कैसा मज़ाक?’
ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में भर्ती एक युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सैर करता नजर आया। इस पूरे वाक्ये का 16 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद ड्रिप लगी हालत में ही बाइक पर बैठकर अपने साथियों के साथ घूमने निकला।
चंद्रवदनी इलाके की है घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दो बाइक सवारों के बीच बीमार युवक बैठा हुआ है, जिसके हाथ में सलाइन (ड्रिप) लगी है। पीछे बैठे युवक ने ड्रिप की बोतल हाथों में पकड़ रखी है और तीनों बाइक पर सड़क पर घूमते नजर आते हैं।
सड़क पर घूमने के बाद अस्पताल लौट आया
सूत्रों के मुताबिक बीमार युवक अस्पताल में भर्ती था और उसने अपने दोस्तों को फोन लगाकर अस्पताल बुलाया। इसके बाद दोनों साथी उसे बीच में बैठाकर बाइक पर घुमाने ले गए। कुछ देर तक सड़कों पर चक्कर लगाने के बाद वे युवक को वापस अस्पताल लेकर लौट आए। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
देखते ही देखते यह वीडियो जमकर वायरल हो गया और लोगों में चर्चा का विषय बन गया। यह घटना न सिर्फ लापरवाही को दर्शाती है बल्कि अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े करती है। ड्रिप लगी हालत में मरीज को इस तरह बाहर ले जाना उसकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता था। वहीं इस तरह की हरकत से सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किस अस्पताल में भर्ती था और दोस्तों ने उसे कैसे बाइक पर ले जाकर घुमाया।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।