हंगामा नहीं रुका तो स्पीकर ने विधानसभा सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए टाली
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आठवां दिन है। सदन की कार्यवाही जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू होगी। इसके बाद प्रश्न काल और शून्य काल समेत दूसरी कार्यवाही की जाएगी। आज मोटरवाहन कराधान विधेयक पर चर्चा होगी।
कई विधायकों ने लगाए ध्यानाकर्षण
अमरपाटन से कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने उमराही मधुरियान गांव को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं कराने को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। वहीं बुरहानपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने इंटीग्रेटेड पैक हाउस में चोरी से बने हालात और किसान कल्याण को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया है। इसके साथ ही डिंडोरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने विद्यालयों के जर्जर भवन को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अच्छे नेता थे। उन्होंने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई, इसके साथ ही उत्तराखंड हादसे में मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में बेरोजगारी के मुद्दे पर खाकी कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।

Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी