ट्रम्प ने रुस से तेल खरीदने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फिर कहा, अब भारत पर 24 घंटे में और बढ़ा टैरिफ लगाउंगा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक बार फिर कहा, कि वे अगले 24 घंटे के भीतर भारत पर और ज्यादा टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने जा रहे हैं। इसी के साथ ट्रंप ने भारत को एक अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं होने की बात कही और रूस से तेल खरीदने पर नाराजगी जताते हुए कहा, कि यह रूसी युद्ध मशीन को ईंधन देने जैसा है।
एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि भारत अमेरिका से भारी मात्रा में व्यापार करता है, लेकिन बदले में अमेरिका को कोई बड़ा फायदा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और इस असंतुलन को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ट्रम्प ने इससे पहले ही 7 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू करने का ऐलान किया था, लेकिन अब उन्होंने चेतावनी दी है कि इस टैरिफ में भारी बढ़ोतरी अगले 24 घंटों में की जाएगी। उन्होंने कहा, कि मैं अगले 24 घंटों में भारत के टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने जा रहा हूं।
ट्रम्प ने भारत पर रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने और इसी तेल को अन्य देशों को बेचकर मुनाफा कमाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कि यह व्यापार अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई को समर्थन देना है, जो अमेरिका की विदेश नीति के खिलाफ है।
ट्रम्प के बयान से बढ़ सकता है तनाव
ट्रम्प के इन बयानों के बाद भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है। पहले ही 25 फीसद टैरिफ की घोषणा से भारतीय व्यापार जगत में चिंता है, और अब अतिरिक्त शुल्क की आशंका से दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
धूप में निकलने से पहले बच्चों को लगाएं सनस्क्रीन; यूवी किरणों के खतरे से ऐसे करें बचाव।