इंदौर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, सहेली ने बताया चौंकाने वाला सच
इंदौर। इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार को एक 25 वर्षीय महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सोनू ब्रह्मबाग कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। शाम को उसकी सहेली काजल उससे मिलने पहुंची तो कमरे के अंदर सोनू को फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत ही परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
सहेली ने भाई को दी सूचना, आत्महत्या से पहले घर के बाहर दिखी थी सोनू
पुलिस के अनुसार, सोनू अपने पिता के साथ ब्रह्मबाग कॉलोनी में रह रही थी। जब रविवार शाम को उसकी सहेली काजल उससे मिलने आई, तो वह कमरे में फंदे से झूलती मिली। काजल ने शोर मचाकर सोनू के भाई आकाश को बुलाया। काजल ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ देर पहले उसने सोनू को घर के बाहर खड़ा देखा था और वह सामान्य रूप से सभी से बातचीत कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पति से तलाक के बाद बेटे के साथ पिता के घर में रह रही थी सोनू
जानकारी के अनुसार, सोनू की शादी पटलाना में हुई थी, लेकिन तीन साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। तभी से वह अपने बेटे के साथ पिता के घर में रह रही थी। सोनू डीटी कंपनी में नौकरी कर रही थी और घर की जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। अब तक की जांच में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
डिप्रेशन की आशंका, कारण अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और आशंका जताई जा रही है कि सोनू डिप्रेशन का शिकार रही हो सकती है। हालांकि, डिप्रेशन के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद